फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   द्रोणा के तीरंदाजों ने किया कमाल, प्रतियोगिता में जीते 29 पदक

द्रोणा के तीरंदाजों ने किया कमाल, प्रतियोगिता में जीते 29 पदक

Fri, 02 Nov 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
द्रोणा के तीरंदाजों ने किया कमाल, प्रतियोगिता में जीते 29 पदक
जमानिया(गाजीपुर)। चंदौली में 64वीं प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। गुरुवार की शाम प्रशिक्षण केंद्र में बैठक कर खिलाड़ियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दूबे ने बताया कि 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता चंदौली जिले के शहीद गांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित थी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए द्रोणा तीरंदाजी अकादमी जमानिया के खिलाड़ियों नेकुल 29 पदकों पर कब्जा जमाया। बताया कि इस प्रतियोगिता में इंडियन राउंड सब जूनियर बालक वर्ग में 30 एवं 20 मीटर में रोहित कुमार ने तीन स्वर्ण, निशांत ने तीन रजत तथा अंकित ने एक कांस्य, सब जूनियर रिकर्व स्पर्धा में राकेश ने तीन स्वर्ण, आशीष ने तीन रजत, बालिका वर्ग में खुशी ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर इंडियन राउंड में रविकांत ने दो स्वर्ण, एक रजत, बलिराम यादव ने एक स्वर्ण, एक रजत एक कांस्य प्रशांत गुप्ता ने दो कांस्य पदकअपने नाम किया। सीनियर रिकर्व स्पर्धा 60मीटर में शुभम सिंह ने दो कांस्य पदक बालिका वर्ग में प्रियंका यादव ने तीन रजत पदक हासिल किया। तीरंदाजों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच मुकेश तुरी ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर राकेश मौर्य मनीष दुबे, रोहित, इमरान खान, प्रदीप, अभिषेक, अमित, राजन चौधरी नमिता, साधना, मोनिका, प्रमोद, इमरान, राजन चौधरी, अनिल, बलराम यादव, आशुतोष यादव, अमित, बलराम यादव, आशीष कुमार, शुभम सिंह, आशुतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed