{"_id":"5bccbeb0bdec2269a414f283","slug":"51540144816-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर से वाराणसी तक चलेगी मेमू सवारी गाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर से वाराणसी तक चलेगी मेमू सवारी गाडी
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना रेलमार्ग पर पड़ने वाले जिले के कई स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जमानिया में प्लेटफार्म के विस्तारीकरण, दिलदारनगर में कोच इंडिकेशन बोर्ड का शुभारंभ किया गया, उसिया खास हाल्ट का विस्तारीकरण, भदौरा में पैदल उपरिगामी पुल का शिलान्यास, गहमर स्टेशन पर प्लेटफार्म का विस्तारीकरण का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर उन्होंने एक माह के अंदर बक्सर से वाराणसी तक मेमू सवारी गाड़ी चलाने की घोषणा की। कहा कि इस जिले सहित पूरे पूर्वांचल में रेलवे के विकास का जबरदस्त काम चल रहा है। ताड़ीघाट से मऊ तक रेल मार्ग का विस्तारीकरण एक ऐतिहासिक काम है।
रेलवे स्टेशन जमानिया पर रविवार की सुबह संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने साढ़े नौ करोड़ की लागत से विस्तार किए गए प्लेटफार्म का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर ओर विकास चल रहा है। आप लोगों का आगे भी साथ मिला तो विकास का कार्य हमेशा होता रहेगा। बताया कि दीपावली से पहले ही गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास कर दिया जाएगा। इसी क्रम में उन्होंने बक्सर से वाराणसी तक एक मेमू ट्रेन चलाने की घोषणा की। कहा कि शौचालय पेयजल प्रकाश रंगाई, यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था प्लेेटफार्म के विस्तारीकरण आदि का कार्य साढे नौ करोड़ की लागत से कराया गया है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं बाकी भी जल्द पूर्ण हो जाएंगे। इसी क्रम में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग लेकर पहुंचे युवकों से बातचीत की तथा पत्रक लिया। संचालन कमल निगम ने किया। अपने विशेष सैलून से पहुंचे संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने दिलदारनगर स्टेशन पर 55 लाख की लागत से बने कोच इंडिकेशन बोर्ड का लोकार्पण तथा चार करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से हाई लेवल प्लेटफार्म के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। एक माह के अंदर बक्सर से वाराणसी तक मेमू पैसेंजर ट्रेन चलाने की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि दिलदारनगर स्टेशन को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसिया खास हाल्ट स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए चार करोड़ 19 लाख की लागत से प्लेटफार्म एवं यात्री शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। बताया कि काम चल रहा है तथा समयावधि के भीतर पूरा भी करा दिया जाएगा। यात्री शेड निर्माण कार्य भी शुरु हो गया है। दोनों प्लेटफार्म सतहों को 300 मीटर लम्बा एवं 3 मीटर चौड़ा पूर्णत: कंक्रीट की ढलाई कर बनाया जाएगा। नजीर हुसैन फाउंडेशन की तरफ से शमशाद खान ने मांग पत्र के साथ सभी ग्राम वासियों की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर राज्यमंत्री श्री सिन्हा को सम्मानित किया। मांग पत्र में दिलदारनगर स्टेशन पर संघमित्रा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य सुपर फास्ट, पूर्वा, पटना-पुणे तथा अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग के साथ ट्रेन रनिंग डिस्प्ले बोर्ड, डाउन लूप प्लेटफार्म के विस्तारीकरण आदि शामिल है। इसी क्रम में पुराने डाकघर को तोड़ कर नया डाकघर भवन बनाने की भी मांग की। इस मौके पर हाजीपुर के अपर महाप्रबंधक विद्याभूषण, दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक रंजन प्रकाश ठाकुर, सहायक मंडल रेल प्रबंधक अरविंद कुमार रजक, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्र, पंकज राय आदि उपस्थित थे।