{"_id":"5b7b061742c79246725ba668","slug":"51534789143-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा .
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाकपा की ओर से चलाए जा रहे जन अभियान के दौरान बूढ़ानपुर एवं नायकडीह में जनसभा का आयोजन सोमवार को किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव तथा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा है। मैक्सवेव की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सारी संपत्ति में से 73 प्रतिशत केवल देश के एक प्रतिशत के पास है। 27 प्रतिशत में 99 प्रतिशत लोग शामिल हैं। यह साबित करता है कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां केवल कारपोरेट घरानों एवं पूंजीपतियों को बढ़ाने वाली है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा-स्वास्थ्य बाजार के हवाले है। आम लोगों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छा इलाज सुलभ नहीं है। पेट्रोल-डीजल की कीमत 78 रुपये एवं 70 रुपये प्रति लीटर है। जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल की कीमत 60-70 डालर प्रति बैरल है। जब ये सरकार बनी थी उस समय क्रूड आयल 140 से 150 डालर प्रति बैरल था एवं पेट्रोल-डीजल 70 एवं 55 रुपया प्रति लीटर था। इससे भी साबित होता है कि केवल उपभोक्ताओं पर ही सारा बोझ डाला जा रहा है। महंगाई बढ़ रही है। पार्टी के सह सचिव रामअवध ने कहा कि भारतवर्ष संविधान द्वारा संचालित है। सारे कानून का श्रोत यही है। फिर भी कुछ लोग संविधान जला रहे हैं। चेताया कि इस तरह की हरकत बंद होनी चाहिए। देश के अंदर मौजूद जीवन के सवालों को हल करने का दबाव बनना चाहिए। सभा में फूलमैन, रमापति राम, अवधनारायण, रामजन्म प्रधान, हरिलाल, राजेंद्र गोंड़, राजबहादुर सिंह, बालगोविंद चौहान, गोवर्द्धन, रामजीत यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अशोक सिंह एवं भुआल राजभर तथा संचालन रमेशचंद्र पाल ने किया।