{"_id":"5b6497064f1c1b49778b5dfa","slug":"51533318918-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के सदस्य एवं प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खाली पड़ी सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इसकी तैयारी जोर पकड़ने लगी है। उपचुनाव के लिए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत की खाली पड़ी सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम पिछले दिनों घोषित कर दिया गया। इसके तहत आठ अगस्त को सुबह दस से चार बजे तक नामांकन होगा जबकि 17 अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गणना 20 अगस्त को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। इस उपचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। जखनिया ब्लॉक में प्रधान के दो पद के लिए जिला कृषि अधिकारी, करंडा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए खंड शिक्षाधिकारी करंडा, भदौरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के चार पद के लिए जमानिया के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह मुहम्मदाबाद ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए खंड शिक्षाधिकारी मुहम्मदाबाद, सैदपुर ब्लॉक में बीडीसी के एक पद के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सैदपुर तथा मरदह ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के दो पद के लिए मरदह के खंड शिक्षाधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा छह सहायक निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।