फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विधायक ने किया बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास

विधायक ने किया बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास

Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। विधायक अलका राय ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं है, बल्कि राजनीति को सेवा भाव के रूप में करती हूं। यह बातें उन्होंने चक मोलना खिजिर में बहुउद्देशीय पंचायत भवन के शिलान्यास समारोह में बुधवार को कही। कहा कि यह ग्राम बहुत उपेक्षित था। यहां पर कोई सरकारी भवन नहीं था। 17.46 लाख रुपये की लागत से बनने वाला हमारे निर्वाचन क्षेत्र का पहला बहुउद्देशीय पंचायत भवन है। उन्होंने ग्राम वासियों की मांग पर ग्राम पंचायत में विद्युतीकरण तथा मोलनापुर से बलुआ होते हुए मगई नदी तक सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व प्रमुख चंदा यादव ने कहा कि विधायक जी ने बहुउद्देशीय पंचायत भवन का शिलान्यास कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पूर्व की सरकार ने बलिया से दुबिहा मोड़ तक दोहरीकरण किया लेकिन दुबिहां मोड़ से तिवारीपुर मोड़ तक अवशेष रह गया है। उसको पूरा कराने की मांग की। इसके बाद ग्राम सभा के शौचालय लाभार्थियों को बारह-बारह हजार रुपये का चेक तथा दिव्यांगों को उपकरण वितरित किया गया। शिलान्यास समारोह में सत्यप्रकाश राय, राजेश राय बागी, विजय राव प्रधान, मुश्ताक अहमद, रविंद्र कुशवाहा, विजयशंकर, पारस, फूलमती यादव, संत कुमार जायसवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान हरिनारायन कुशवाहा एवं संचालन रविंद्र कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed