फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
गाजीपुर।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार, तहसील परिसर में एसडीएम सत्यम मिश्रा, राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. मृदुला श्रीवास्तव, डायट पर प्राचार्य कोमल राम, टाउन नेशनल इंटर कालेज पर प्रबंधक सनद कुमार पांडेय, संस्कृत महाविद्यालय पर प्राचार्य श्रीवर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। कासिमाबाद : एसडीएम भगवानदीन, थाना परिसर, ब्लॉक, नेशनल इंटर कॉलेज, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। देवचंद दलसिंगार महाविद्यालय में भी गणतंत्र दिवस मना। देवकली : श्री धनेश्वर पीजी कालेज, बंशी बालगोपाल महाविद्यालय, बीआरसी देवकली, हनुमान सिंह इंटर कालेज, राम प्रसाद इंटर कालेज ध्वजारोहण किया गया। नंदगंज : शहीद स्मारक इंटर कालेज, सन फ्लावर कांवेंट स्कूल, रेनबो मॉडर्न स्कूल, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल, बरहपुर पंचायत भवन, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना परिसर में ध्वजारोहण हुआ। सुहवल : मुराही देवी बाल विद्या मंदिर, सभी परिषदीय विद्यालयों, रेलवे स्टेशन, रेवतीपुर थाना, सुहवल थाना, विद्युत सब स्टेशन, खंड विकास कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण किया गया। बहरियाबाद : सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज, थाना परिसर, मदरसा कंजुल उलूम, साधन सहकारी समिति परिसर, राधाकृष्ण महाविद्यालय, शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज में झंडारोहण किया गया। दिलदारनगर : नगर पंचायत, रेलवे सुरक्षा बल थाना, थाना परिसर, स्थानीय स्टेशन परिसर, सेंट जेवियर्स स्कूल में ध्वजारोहण हुआ। बहादुरगंज : नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस चौकी बहादुरगंज, कौशिक महाविद्यालय, गोपीनाथ पीजी कालेज में ध्वजारोहण किया गया। मनिहारी : ब्लाक मुख्यालय, एलएम हायर सेकेंड्री स्कूल, मां गायत्री आईटीआई, महर्षि महाविद्यालय, पुलिस चौकी हंसराजपुर, यूबीआई शाखा हंसराजपुर, खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कालेज, महावीर इंटर कालेज, बीआरसी मनिहारी पर झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन

जंगीपुर : एसएस पब्लिक स्कूल नेवादा में ध्वजारोहण किया गया। मरदह : तपेश्वरी इंटर कालेज, कुंवर इंटर कालेज, एसटीएस इंटरनेशन स्कूल, डा. भीमराव अंबेडकर आदर्श इंटर कालेज, माता राजकुमारी देवी शिक्षा वाटिका, पुरुषोत्तम पीजी कालेज, शांति निकेतन स्कूल बरही, राधाकृष्णा इंटर कालेज, पचोतर नेशनल इंटर कालेज, वीबीएस पब्लिक स्कूल, विकासखंड मुख्यालय में ध्वजारोहण हुआ। माता तपेश्वरी इंटर कालेज, के परिसर में पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सिंह यादव ने प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजा गया 1090 पुलिस शक्ति परी मेडल तीन छात्राओं शिखा पांडेय, प्रतीक्षा यादव, मधुमिता सिंह को देकर सम्मानित किया। दुल्लहपुर : शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर एवं महिला महाविद्यालय, डॉ राममनोहर लोहिया पीजी कालेज, संत बुला पीजी कालेज, मदरसा तालीमुल कुरआन जलालाबाद में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed