{"_id":"5a43dcd44f1c1b5c0c8b5673","slug":"51514396884-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन प्रपत्र भरवाकर सदस्यों के ज्ञान को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन प्रपत्र भरवाकर सदस्यों के ज्ञान को परखा
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का पहले चक्र का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण राजकीय हाईस्कूल सौरी और राजकीय हाईस्कूल खानपुर में एक साथ चलाया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रति विद्यालय दस-दस सदस्यों के हिसाब से कुल 20 सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया।
राजकीय हाईस्कूल सौरी के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने प्रशिक्षित किया। जबकि राजकीय हाईस्कूल खानपुर के सदस्यों को मास्टर ट्रेनर गोपीनाथ मौर्य ने प्रशिक्षित किया। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षणार्थियों को विद्यालय की ग्रेडिंग करना, नामांकन और उपस्थिति के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद मूल्यांकन प्रपत्र भरवाकर सदस्यों के ज्ञान को परखने का काम भी किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रतिभागी रमाशंकर राय और मोइनुद्दीन अंसारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण हम लोगों के लिए काफी उपयोगी रहा। इसकी अवधि बढ़ाकर कम से कम तीन दिन किया जाना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हम लोगों को मिली है। प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम विद्यालय से समुदाय को जोड़ने में कामयाब होंगे। प्रशिक्षण में पंकज कुमार, विरेंद्र कुमार, प्यारेलाल कनौजिया, मीरा, धरमू राम, पूर्व ग्राम प्रधान बशीर अहमद, अगरदू यादव ने प्रतिभाग किया।