फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   समय पर बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव रद्द

समय पर बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव रद्द

Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
समय पर बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने पर अविश्वास प्रस्ताव रद्द
देवकली/नंदगंज (गाजीपुर)। देवकली ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर एक माह से चल रही रार आखिरकार सोमवार को थम गई। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित समयावधि के अंदर बीडीसी सदस्यों के न पहुंचने पर पीठासीन अधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर रिपोर्ट जिलाधिकारी के बाला जी को भेज दिया।
विज्ञापन

बीते 24 सितंबर को महमुदपुर पाली की क्षेत्र पंचायत सदस्य साधना यादव ने वर्तमान ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया था। विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने की जानकारी होते ही वर्तमान ब्लॉक प्रमुख ने भी डीएम को पत्रक देकर जांच कराकर न्याय की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम के बाला जी ने पूरे मामले की जांच करने का जिम्मा डीपीआरओ लालजी दूबे को दिया था। जांच अधिकारी के तरफ से रिपोर्ट सौंपने के बाद डीएम ने अविश्वास प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के साथ अगली कार्रवाई के लिए सोमवार को निर्धारित करने के साथ सुबह 10 बजे से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया था। निर्धारित समय के अनुसार सैदपुर एसडीएम और पीठासीन अधिकारी सत्यम मिश्र सहित अधिकारी ब्लाक परिसर के कार्यालय में पहुंचकर इंतजार कर रहे थे। दो घंटे के निर्धारित समय अवधि के अंदर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करने वाले पक्ष और वर्तमान ब्लाक प्रमुख की ओर से कोई बीडीसी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। समय से बीडीसी सदस्यों के उपस्थित नहीं होने पर पीठासीन अधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर रिपोर्ट जिला प्रशासन के पास भेज दिया। इस संबंध में जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव के विचार-विमर्श के साथ आगे की कार्रवाई के लिए बीडीसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक के लिए दो घंटे का समय भी निर्धारित किया गया था। लेकिन समय पर किसी की उपस्थिति नहीं होने पर पीठासीन अधिकारी के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed