{"_id":"59d911b84f1c1b65548b6323","slug":"51507398072-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान से बड़ा होता है संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान से बड़ा होता है संत
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतसा। हनुमंत लाल जूनियर हाईस्कूल के परिसर में सात दिवसीय संगीतमय मानस कथा का आयोजन किया गया है। दूसरे दिन शनिवार को मानस मोहिनी संध्या देवी ने कहा कि संत भगवान से बड़ा होता है। भगवान का दर्शन सुलभ है लेकिन संत का दर्शन दुर्लभ है। भक्ति की शुरुआत संत की संगत से होती है। मोह माया छोड़ संत के पास जाना चाहिए। सत्य के समान कोई धर्म नहीं। सत्य के बल पर ही यह धरती टिकी है। महापुरुषों की संगत ही जीव को सद्गति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि साधु का दर्शन भगवान के दर्शन से भी बड़ा होता है। कई गांव के लोग कथा का अमृत पान कर रहे हैं। कथा मंच का संचालन समिति के अध्यक्ष सीताराम राय ने किया।
विज्ञापन