{"_id":"59cd39df4f1c1ba2538b4db3","slug":"51506621919-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी जागरण में बही सुरो की सरिता, झूमें दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी जागरण में बही सुरो की सरिता, झूमें दर्शक
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के राज क्लब दुर्गा पूजा समिति की तरफ से शारदीय नवरात्र के मौके पर सप्तमी तिथि को बुधवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें संगम नगरी इलाहाबाद से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर भक्ति गीत, नृत्य और आकर्षण झांकी की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर लोगों की खूब तालियां बटोरी।
वाराणसी से आई गायिका नेहा ने अपने मधुर आवाज में ये मइया मैहर जइबा कि ना जइबा... गीत सुनाकर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। इलाहाबाद के कलाकरों ने काली नृत्य, सुदामा-कृष्ण नृत्य, शंकर तांडव, राधा-कृष्ण नृत्य, साई गीत आदि की शानदार प्रस्तुति कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने मां जगत जननी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही देवी जागरण के सभी कलाकारों और गायकों का उन्होंने माता रानी की चुनरी भेंट कर स्वागत और सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के कारण कई देश तरक्की कर रहे है। नोटबंदी से देश को कई हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमने उस गरीबी में दशहरा का मेला देखा है, जब हमें खाने को मिठाई भी नहीं मिलती थी। मैं अपनी बेटियों, माताओं और बहनों से आग्रह करता हूं कि कहीं भी जाना तो अपने गांव, अपने माता-पिता का नाम रोशन करना। जहां इमान नहीं होता, वह इंसान कभी तरक्की नहीं करता। नवरात्र देवी का दिन होता है। देवी को पूजने के अलावा लोगों को अपने आचरण में भी बदलाव लाना चाहिए।नशा आदि दुष्प्रभावी चीजों से दूर रहना चाहिए। विशिष्ट अतिथि साई मंदिर गहमर के पुजारी राजकिशोर साई ने सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सेवराई रामप्रताप सिंह, हरि जी सिंह, राजकिशोर साई, बृजेश गुप्ता, मोनू अग्रहरी, सोनू साई, धन जी, संतोष, बंटी सिंह, इंद्रजीत वर्मा, संजय, टेटा सिंह, युवा नेता राज सिंह, गुड्डू सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
(फोटो भी)