फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छात्राओं ने प्रधानाचार्या के खिलाफ खोला मोर्चा

छात्राओं ने प्रधानाचार्या के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 12 Sep 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रधानाचार्या के खिलाफ खोला मोर्चा
मुहम्मदाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को प्रधानाचार्या की ओर से अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में कॉलेज में जमकर बवाल किया। छात्राएं प्रधानाचार्या के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें निलंबित करने की मांग पर डटी रहीं। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गए और छात्राओं को शांत कराया। हंगामा के दौरान अभिभावकों ने कॉलेज के एक लिपिक को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

हरियाणा के रेयान स्कूल और हैदराबाद में कॉलेज की प्रधानाचार्या की तरफ से एक छात्रा को ड्रेस पहनकर न आने पर सजा देने का मामला देशभर में अभी सुर्खियों में चल ही रहा है। इसी बीच नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा खरवार द्वारा छात्राओं से अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर उनके विरुद्ध अभद्र और अश्लील टिप्पणी किए जाने पर छात्राएं नाराज हो गईं। छात्राएं कक्षा से बाहर आकर गेट के पास प्रधानाचार्या के विरोध में नारेबाजी करने लगीं। छात्राओं के हंगामा करने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने छात्राओं को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन नाराज छात्राएं प्रधानाचार्या को निलंबित किए जाने की मांग पर अड़ी थीं। धीरे-धीरे अभिभावक भी जुट गए। एसडीएम ने इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को देने के बाद प्रधानाचार्या सीमा खरवार को कोतवाल की गाड़ी में बैठाकर कोतवाली भेज दिया। कॉलेज के लिपिक मेराज अहमद ने मारपीट के मामले में अज्ञात अभिभावकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रधानाचार्या के खिलाफ कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरोप को सिरे से खारिज किया
मुहम्मदाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सीमा खरवार ने कालेज की छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कुछ दिनों पूर्व विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा की पढ़ाई समाप्त कर दी गई थी। इसके चलते कॉलेज के संविदा शिक्षक रितेश अग्रवाल और प्रमिला चौबे द्वारा छात्राओं को उकसाकर हंगामा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव पांडेय ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई घटना की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed