{"_id":"594aab1b4f1c1bcc7e8b460b","slug":"51498065691-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति की टीम ने तीन ट्रकों को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति की टीम ने तीन ट्रकों को किया सीज
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। कालाबजारी पर अंकुश लगाने के लिए उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति की संयुक्त टीम ने मेदिनीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान गुड़, धान और लकड़ी लदे तीन ट्रकों को सीज कर सुहवल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। अभियान से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मचा है।
एसडीएम के निर्देश पर जमानिया के कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अमरनाथ कुशवाहा, सहायक लक्ष्मण और गोविंद सिंह मेदिनीपुर तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ट्रक की गति तेज कर भागने लगा। टीम के सदस्यों ने ट्रक का पीछा कर ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास उसे घेरकर पकड़ लिया। ट्रक में गुड़ लदा हुआ था। वाहन चालक कागज नहीं दिखा पाया। गुड़ का वजन 140 क्विंटल है। बाजार में इसकी कीमत चार लाख नब्बे हजार रुपये कीमत आंकी गई। वाहन को सीज कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया। हमीद सेतु के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच के दौरान धान और लकड़ी लदे दो ट्रकों को पकड़ लिया गया। इनके पास भी कागज नहीं होने पर दोनों ट्रकों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। धान लदे ट्रक का वजन 170 क्विंटल था, बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपये और लकड़ी की कीमत एक लाख 50 हजार रूपये आंकी गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति की जांच टीम ने इसकी जानकारी एसडीएम जमानिया को दी। टीम प्रभारी अमरनाथ कुशवाहा ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों पर गुड़, धान और लकड़ी लदी मिली। इनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एवं अन्य विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।