फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   510 couples could not be found, 447 couples

Ghazipur News: नहीं मिले 510 जोड़े, दो दिनों में 447 जोड़ों की शादी

Thu, 01 Feb 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
510 couples could not be found, 447 couples
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय सामूहिक विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग को 510 जोड़े नहीं मिल पाए। दो दिनों में कुल 447 जोड़ों ने शादी कराई गई। जबकि विभाग की ओर से 510 जोड़ों की शादी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। नगर के आरटीआई मैदान नवीन स्टेडियम में बुधवार को 211 जोड़ों ने शादी रचाई। जबकि मंगलवार को 236 जोड़ों की शादी कराई गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की तरह बुधवार को भी नगर के आरटीआई मैदान नवीन स्टेडियम में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे से ही जोड़े शादी रचाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। आरटीआई मैदान नवीन स्टेडियम में पूरे विधि-विधान से शादी कराई गई। वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी मौलवी ने कराया।
विज्ञापन

इसके पूर्व सामूहिक विवाह आयोजन का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नव विवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक साथ रहने का संकल्प लिया है। वह इसका आजीवन निर्वहन करने का संकल्प लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत की टीम को सामूहिक विवाह के सफल आयोजन पर आभार व्यक्त करते हुए विवाहित नव दांपत्य जोड़ों को उनके विवाहित जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed