फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   50 patients are visiting daily for physiotherapy.

Ghazipur News: रोजाना 50 पीड़ित पहुंच रहे फिजियोथेरेपी कराने

Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
50 patients are visiting daily for physiotherapy.
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में घुटने की थेरेपी कराता युवक। संवाद
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के फिजियो थेरेपी सेंटर में इन दिनों मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि रोजाना करीब 50 की संख्या में मरीज रोजाना गर्दन, कंधे, पीठ, कमर और घुटने की समस्या के साथ पहुंच रहे हैं। इसमें जकड़न या पुरानी चोट के सबसे ज्यादा मामले हैं। सेंटर पहुंच रहे इन मरीजों को जरूरत के मुताबिक आईआरआर (इंफ्रा रेड रेडिएशन थेरेपी), हॉट पैक, अल्ट्रासोनिक और टेंश थेरेपी देने के साथ ही एक्सोसाइज करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

सेंटर पहुंच रहे सभी आयु वर्ग के मरीजों में ज्यादातर गर्दन, कंधे, पीठ, कमर और घुटने में जकड़न की समस्या से पीड़ित है। फिजियो थेरेपी सेंटर पहुंचे शहर के राम अवतार (78) ने बताया कि, वह लंबे समय से कमर दर्द की समस्या से पीड़ित हैं। खास तौर पर ठंड़ी या फिर मौसम में अचानक आने वाले बदलाव के दौरान उनकी कमर में दर्द और जकड़ननी की समस्या होने लगी है। वहीं, 36 वर्षीय रिंकू ने बताया कि करीब छह माह पहले उनके गर्दन और कंधे के पास दर्द और जकड़न के समस्या हुई। डॉक्टर लगातार कंप्यूटर और मोबाइल चलाने के दौरान गर्दन को झुकाकर रखने को इसका कारण बताते हुए फिजियो थेरेपी कराने की सलाह दी। इसके बाद से सप्ताह में एक बार फिजियोथेरेपी के लिए सेंटर आता हूं। शहर से सटे फतेउल्लाहपुर निवासी सत्यम कश्यप ने बताया कि, करीब छह दिन पहले दीवार फांदने के दौरान गिरने से घुटने में चोट लग गई थी। इसकी वजह से चलने में काफी परेशानी होने पर थेरेपी कराने की आवश्यकता पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed