फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5 accused arrested teenager hair Mudne

किशोरी के बाल मूड़ने के 5 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Mon, 29 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
5 accused arrested teenager hair Mudne
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व हाईस्कूल की एक छात्रा के चरित्र पर लांछन लगाते हुए उसके बाल मूड़कर कालिख पोत कर घुमाने और उसे जलाने के प्रयास में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 पकड़े गए आरोपी रिश्ते में माता, पुत्र और पुत्रवधू हैं। इस घटना को समुदाय विशेष के लोगों ने अंजाम दिया था जिसके चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही थी।

 छात्रा की मां का आरोप है कि घर लौटते समय उसकी पुत्री को गांव के ही कलामू और सलामू पुत्रगण छोटू पकड़ घर ले गए और उसके साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने लांछन लगाते हुए उसकी पुत्री को बाल पकड़ कर घसीटा। मुंह में कपड़ा ठूसने के बाद उसका हाथ पैर बांध दिया और सिर के बाल मूड़ने के बाद कालिख पोत कर उसे पूरे मुहल्ले में घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपीगण उसकी नाबालिग  पर मिट्टी तेल छिड़क कर उसे जलाने जा रहे थे कि इसी दौरान वह मौके पर पहुंच गई और छुड़ाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। पीड़ित किशोरी की मां ने शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी।


पुलिस अधीक्षक रामकिशोर मौके पर पहुंच गए और पूछताछ करने के बाद केस दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में कलामू और सलामू पुत्रगण छोटू, शरजहॉ पत्नी कलामू, सीमा पत्नी सलामू, किताबुन निशा पत्नी  छोटू को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed