फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   49 thousand voters will decide the fate of four

49 हजार वोटर करेंगे चार की किस्मत तय

Mon, 25 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
49 thousand voters will decide the fate of four
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। चार अगस्त को होने वाले घमासान में चार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 48 हजार से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर करेंगे। मतदान के लिए कुल 75 बूथ बनाए गए हैं। मंगलवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

इस उपचुनाव के लिए बीते दिनों नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई थी। कुल सात उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया था। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनके भाग्य का फैसला 48 हजार 927 मतदाता करेंगे। इनमें करंडा आंशिक के 37 हजार 207 तथा देवकली आंशिक के 11 हजार 720 मतदाता हैं। इनके लिए करंडा आंशिक में 55 तथा देवकली आंशिक में 20 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 75 पोलिंग पार्टियां बनेगी। प्रत्येक पार्टी में चार मतदान कार्मिक होंगे। इन कार्मिकों को मंगलवार को आरटीआई में प्रशि क्षण दिया जाएगा। चुनाव में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रचार की अधिकतम व्यय सीमा डेढ़ लाख निर्धारित की गई है। मतदान चार अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। मतों की गणना पांच अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed