फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   44740 educated unemployed in the district, resort to fairs for employment

Ghazipur News: जनपद में 44740 शिक्षित बेरोजगार, रोजगार के लिए मेलों का सहारा

Sun, 17 Nov 2024 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
44740 educated unemployed in the district, resort to fairs for employment
गाजीपुर। जनपद औद्योगिक रूप से पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है। इस कारण जिले में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच चुकी है। सेवायोजन पोर्टल पर दर्ज पंजीकरण के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में दर्ज शिक्षित बेरोजगारों की संख्या 44740 है। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। खास बात यह है कि 3069 युवा ऐसे बेरोजगार हैं, जिनके पास स्नातकोत्तर की डिग्री है।
विज्ञापन


जिले में रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों का अभाव है। इसके कारण शिक्षित व अशिक्षित बेरोजगारों की एक बड़ी फौज है। प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में युवा रोजगार की तलाश में बड़े महानगरों व गैर प्रदेशों का रुख करते हैं। साथ ही युवाओं का एक ऐसा बड़ा वर्ग भी है, जो लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसके लिए ऐसे युवा अपना पंजीकरण सेवायोजन पोर्टल पर कराते हैं। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले युवाओं को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

इस मेले में विभिन्न प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाग करती हैं। प्राइवेट कंपनियां आवश्यकतानुसार विभिन्न पदों के लिए आवेदकों का चयन करती हैं। कंपनियों में चयनित युवाओं का औसतन वेतन प्रति माह 7-12 हजार रुपये के साथ शुरू होता है। अनुभव के अनुसार यह वेतनमान बढ़ता रहता है। साथ ही सरकारी रिक्तियों के बारे में जानकारी भी मिलती है। पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद भी हर युवा को सरकारी व गैर सरकारी जॉब मिल जाए, इसकी गारंटी नहीं रहती है। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विवेकानंद सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से समय-समय पर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। सेवायोजन पोर्टल पर कुल 44740 युवा पंजीकृत हैं। इनमें अंडर हाईस्कूल 1032, हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई व डिप्लोमा डिग्रीधारी युवा 28869, स्नातक 11770 व स्नातकोत्तर डिग्रीधारी युवा 3069 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आंकड़ों में रोजगार मेले में जॉब पाने वाले युवा



वित्तीय वर्ष 2023-24

रोजगार मेला का आयोजन - 59



चयनित युवा - 4109



वित्तीय वर्ष 2024-25, 31 अक्तूबर तक

रोजगार मेला का आयोजन - 16



चयनित युवा - 1251
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed