फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया

चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया

Fri, 30 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
चयनित पदाधिकारियों का स्वागत किया
गाजीपुर। जनता दल (यूनाइटेड) की बैठक शुक्रवार को नगर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें इसमें चयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी एवं संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। घर-घर जाकर लोगों को नीतीश कुमार की नीतियों से अवगत कराएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 10 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर सरकार से शीघ्र धान खरीद की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि बीएचयू के स्तर का जिले में अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर खोला जाए। क्योंकि बीएचयू में उत्तर प्रदेश और बिहार के मरीजों का दबाव बना रहता है, जिससे गरीबों का समुचित उपचार मुहैया नहीं हो पाती है। गाजीपुर जिला सभी पूर्वांचल के जिलों के केंद्र में आता है। यहां पर ट्रामा सेंटर खुलने से कई जिले के लोगों को लाभ मिलेगा। कहा कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जिले को रोड रेल, हवाई मार्ग एवं जल मार्ग से जोड़ने का सौगात दिया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। जद (यू) चाहती है कि अब लोग गाजीपुर जिले के औद्यगिक जिला के रूप में देखे एवं जानें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद मोहन बिंद, जिला महासचिव संजय सेखर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ सुरेंद्र बिंद, जिलाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ नंदू राम, जिला महासचिव रविकांत कुशवाहा, जिला संयोजक रामदरश यादव, जिला उपाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, जिला सचिव जैनेंद्र प्रताप, नगर अध्यक्ष संजय अग्रहरि, जिला युवा सचिव भानू राम, जिला युवा उपाध्यक्ष शेषनाथ गौतम, जिला युवा महामंत्री शुभम सिंह, रामबचन राम, सुनील सिंह, राजेश श्रीवास्तव, रामवचन राम, सतीश यादव, मनोहर प्रसाद, सचिन पासवान, अजय कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, उदय कुमार बिंद, साकिब रहमान, जब्बार राईनी आदि उपस्थित थे। संचालन उदय नारायण चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed