फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धर्म सभा की नही मिली अनुमति

धर्म सभा की नही मिली अनुमति

Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
धर्म सभा की नही मिली अनुमति
औड़िहार(गाजीपुर)। सैदपुर क्षेत्र के कई गांवों में अभी भी ईसाई मिशनरी चोरी-छिपे प्रार्थना सभा और अपने धर्मांतरण अभियान को जारी रखने के प्रयास मेँ लगे हैं। लेकिन प्रशासन की सतर्कता की वजह से ऐसे तत्वों की दाल नहीं गल रही है। दूसरी तरफ हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग क्षेत्र के जमीन संदल, सईचनपुर, जल्दीपुर, बीझवल, हथौड़ा, महमूदपुर आदि गांवों की दलित एवं मलिन बस्तियों में डेरा डाल कर उक्त वर्ग का खान-पान से उनकी अन्य सुविधाओं का ध्यान रख रहे हैं। लोग अनेक तरीकों से उन्हें हिन्दुत्व का पाठ पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

हिन्दू संगठनों एवं भाजपा नेता रामतेज पांडेय के निरंतर प्रयास से तुलसी का पौधा और गणेश शंकर की फोटो बांट कर दर्जनों लोगों को ईसाई मिशनरियों की करतूत से धर्मांतरण कर चुके लोगों को वापसी कराई जा चुकी है। इस गतिविधियों के तहत महमूदपुर एवं नेवादा में मिशनरी से जुड़े लोग प्रार्थना सभा की अनुमति के लिए बुधवार को तहसील और थाने का चक्कर लगाते रहे। हांलाकि उक्त स्तर पर किसी अधिकारी ने अनुमति नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चक्रमण कर प्रार्थना सभा स्थलों पर सतर्क नजर रखी जा रही है। धर्मांतरण के मुद्दे पर कहीं शांतिभंग न होने के लिए पुलिस निरंतर अपना कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed