{"_id":"5bd8a748bdec2269390285dd","slug":"41540925256-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ को हटाने की मांग को लेकर माले का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ को हटाने की मांग को लेकर माले का धरना
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ को हटाने की मांग को लेकर धरना
भाकपा माले का रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जमानिया। पुलिस संरक्षण में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने एवं गरीबों के राशन की लूट बंद कराने के साथ गरीबों के आवासीय पट्टा की जमीनों पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे के खिलाफ भाकपा माले, खेत ग्राम मजदूर संगठन के कार्यकर्ता और मजदूरों का मंगलवार की सुबह तहसील मुख्यालय के सामने रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे लोग सीओ एवं सप्लाई इंस्पेक्टर को हटाने की जोरदार मांग कर रहे थे।
धरने को संबोधित करते हुए माले नेता जगबली ने कहा कि सीओ जमानियाँ पर सामंती ताकतों से सांठ-गांठ बनाकर गरीबों दलितों के ऊपर सरेआम नंगा तांडव मचा रहे हैं। साथ ही न्याय मांगने वालों के साथ बदसलूकी भी कर रहे है। राम प्यारे राम ने धरना को संबोधित करते हुए। कहा कि सीओ जमानिया भाजपा के इशारे पर गरीबों दलितों एवं अल्पसंख्यक के साथ उत्पीड़न करने पर उतारू हैं। जब कि सप्लाई इंस्पेक्टर गरीब राशन कार्ड बनाने में अनियमित्ता बरत रहे है और अपात्रों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। दोनों विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए तत्काल तबादला किया जाये। जिला सचिव ने कहा कि पुलिसकर्मी अपराधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से तालमेल बनाकर दलितों गरीबों की जमीनों पर सरेआम कब्जा करा रही है। योगी सरकार में जानबूझ कर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। गरीबों को राशन न देकर सिर्फ कालाबाजारी की जा रही है। धरना के माध्यम से सीओ एवं सप्लाई इंस्पेक्टर की स्थानांतरण करने की मांग किया गया। इसके बाद धरना स्थल पर पहुँचे उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता को पत्रक सौंपा गया। एसडीएम ने माले कार्यकर्ताओं को कार्यवाई करने का भरोसा दिलाया। धरना में मुख्य रूप से विजयी वनवासी, मुराली वनवासी, महेंद्र राम, लालजी वनवासी, प्रमोद बिंद, जगदीश राम, अवध बिंद, बुच्ची लाल, राम नगीना, विनोद गुप्ता, छोटे लाल राजभर, जगबली राजभर, लालू बिंद आदि सहित सैकड़ों महिलाओं भी शामिल रही।