फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपभोक्ताओं ने किया ट्रांसफार्मर बदलने का विरोध

उपभोक्ताओं ने किया ट्रांसफार्मर बदलने का विरोध

Wed, 31 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
उपभोक्ताओं ने किया ट्रांसफार्मर बदलने का विरोध
सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित पानी टंकी के पास लगे 400 केवीए के जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए पहुंचे एक्सईएन को उपभोक्ताओं ने बदलने से रोक दिया। हो-हल्ला करते हुए कहा कि पहले आप उन जर्जर तारों को बदलवाईए, जिसकी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने जर्जर तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

सतरामगंज बाजार में स्थित पानी टंकी के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर एक माह पहले जल गया था। इससे करीब 4000 से अधिक घरों और 500 दुकानों की बत्ती गुल हो गई थी। ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए परेशान लोग बार-बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगे थे। इस पर विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया, लेकिन वह भी जला होने की वजह से आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी, जिससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। बीते गुरुवार को क्षेत्रीय लोगों ने उपजिलाधिकारी मो. कमर से मिलकर ट्रांसफार्मर बदलने की गुहार लगाते हुए शिकायत किया कि विभाग ने जला ट्रांसफार्मर लगा दिया था। दिन पहले दूसरा ट्रांसफार्मर आया था, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहते हुए ट्रांसफार्मर में कनेक्शन नहीं जुड़ने दिया कि पहले जर्जर तारों को बदला जाए। बुधवार को क्षेत्र के देवल में बने विद्युत उपकेंद्र का ऊर्जा मंत्री द्वारा किया जाना है। इसको लेकर मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जुड़वाने के लिए पहुंचे एक्सईएन महेंद्र मिश्रा को ग्रामीणों ने बदलने से रोक दिया। हो-हल्ला करते हुए कहने लगे कि पहले आप जर्जर तारों को बदलवा दीजिए, जिसकी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जल रहा है। इसके बाद ट्रांसफार्मर को लगवाईए। लोगों के इस विरोध से अधिकारी की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उपजिलाधिकारी और पुलिस को दी। कुछ ही देर में उपजिलाधिकारी मो. कमर, तहसीलदार विराट पांडेय के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल करने शिकायत करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उपजिलाधिकारी ने लोगों को बात की। एक्सईएन से वार्ता करने के बाद शीघ्र तारों को बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed