{"_id":"5bd742f2bdec2269556a9e35","slug":"41540834034-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में मानक पूरा करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में मानक पूरा करने का दिया निर्देश
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनवाए गए शौचालयों की स्थलीय जांच शुरू हो गई है। इस क्रम में सोमवार को तहसील क्षेत्र के दो गांवों में अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। ढढ़नी रणवीर राय ग्राम सभा के इजरी गांव में खंड विकास अधिकारी नान्हू राम ने 20 शौचालयों की जांच की। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक कोआर्डिनेटर लकी सिंह ने गांव खड़ैचा में 15 शौचालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गड़बड़ियां मिली जिस पर लाभार्थियों को दूर करने की हिदायत दी गई।
इजरी गांव में बीडीओ ने करीब 20 शौचालयों की जांच की। सभी शौचालय मानक के अनुरूप मिला। इस दौरान मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ी अपनी कई समस्याओं के बारे में बताया। किसी को आवास न मिलने की समस्या तो किसी का नाम राशन कार्ड से कट गया। अधिकारी ने सभी को कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्या रखने की बात कही, जिससे वह यथा संभव तुरंत समस्या का निदान करा सकें। इसी प्रकार खडैचा में शौचालय के लिए प्रयोग किए जा रहे ईंट, बालू आदि के सैंपल को मानक के अनुरूप न पा कर इकट्ठा किया गया। यहां हुए शौचालय निर्माण में कई कमियां पाई गई है। जिसको दुरुस्त कराने को कहा गया है। कई शौचालयों के छत नहीं पड़े थे। कुछ शौचालयों के गड्ढे भी नदारद थे। शौचालयों की ऊंचाई भी कम पाई गई है। करीब 15 लाभार्थियों को जल्द मानक को पूर्ण कराने की हिदायत दी गई। कहा कि गांव-गांव में बने शौचालयों की जांच का काम किया जाएगा।