{"_id":"5bce14f3bdec22693d120c42","slug":"41540232435-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मना अखाड़ा शहीद बाबा का सलाना उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मना अखाड़ा शहीद बाबा का सलाना उर्स
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित अखाड़ा शहीद बाबा का 19वां सलाना उर्स-ए-मुबारक रविवार की शाम पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान अमन-चैन के लिए पुरुषों ने चादरपोशी तो महिलाओं ने मजार पर शिरनी चढ़ाई।
इसके पूर्व उर्स कमेटी ने बड़ी चादर को दीदार के लिए पूरे गांव में मुख्य मार्गों से होकर घुमाया। देर शाम को चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी गई। मौलाना मोबीन एवं रब्बानी द्वारा मजार के पास मिलाद पढ़ी गई। कव्वालों ने शानदार कलाम पेशकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय, गौतम यादव, जन्नत हुसैन, पंकज गुप्ता, रामदुलार यादव, बबलू खरवार, प्रमोद, शौकत, रिजवान, सेराज, कल्लू अंसारी आदि उपस्थित थे।