फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उपकेंद्र की 220 केवी लाइन में फाल्ट होने से घंटों गुल रही बती

उपकेंद्र की 220 केवी लाइन में फाल्ट होने से घंटों गुल रही बती

Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र की 220 केवी लाइन में फाल्ट होने से घंटों गुल रही बती
गाजीपुर। शनिवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सारनाथ से तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 220 केवी लाइन में फाल्ट होने से पांच घंटा शहर की आपूर्ति ठप रही। इसके बाद दिन में साढ़े 12 बजे तक जमानिया फीडर से आने वाली लाइन से शहर के फीडरों को बारी-बारी से आपूर्ति की जाती रही। अनापूर्ति की वजह से जहां लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह पानी के लिए इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरा की वजह से आए दिन हाईटेंशन तारों में खराबी होने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप हो जा रही है। इस दौरान लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सारनाथ से तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 220 केवी लाइन में खराबी आ गई। इसकी वजह से शहर के प्रकाशनगर, पीरनगर, रौजा आदि विद्युत उपकेंद्रों से संबंधित फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। सर्दी के मौसम में तो लोग रात में आराम से सोए रहे। सुबह जगने के बाद बिजली के अभाव में लोगों की परेशानियां बढ़ गई। अनापूर्ति की वजह से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित थी। इससे पानी के लिए लोग परेशान हो गए। घरों के आसपास मौजूद हैंडपंपों और कुओं से किसी तरह थोड़ा-बहुत पानी की व्यवस्था कर काम चलाकर पर्याप्त पानी के लिए बिजली का इंतजार करने लगे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे जैसे ही बिजली का दर्शन हुआ, लोग पानी भरने में जुट गए। इसके बाद भी दिन में साढ़े 12 बजे तक बिजली के आने-जाने का क्रम बना रहा। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि रात में तलवल विद्युत उपकेंद्र पर खराबी होने से आपूर्ति ठप थी। सुबह साढ़े सात बजे जमानिया की लाइन से आपूर्ति शुरू हो गई। ओवरलोड की वजह की दिन में 12 बजे तक बारी-बारी से फीडरों की आपूर्ति चलाई गई।
विज्ञापन



रात में करीब 3.20 बजे कोहरा की वजह से सारनाथ से तलवल विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 220 केवी लाइन में खराबी आ गई। इससे आपूर्ति प्रभावित रही। दिन में साढ़े 12 बजे खराबी को दुरुस्त कर लिया गया। - अमरनाथ, जेई तलवल विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed