फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नोटिस देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश

नोटिस देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Tue, 26 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
नोटिस देकर तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश
राजकीय महिला चिकित्सालय मुहम्मदाबाद के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण करने वालों को मंगलवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने नोटिस देकर तत्काल अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया है। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार के दोनों तरफ गोमती एवं ठेला लगाकर अतिक्रमण कर लेने से चिकित्सालय में आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा उठानी पड़ती है। साथ ही नसबंदी के कैंप के बाद महिलाओं को ले जाने के लिए एंबुलेंस के खड़ा हो जाने से पूरा मार्ग अवरूद्ध हो जाता है। इससे मरीजों के साथ-साथ आपरेशन की हुई महिलाओं को वाहनों तक जाने में काफी पीड़ा होती है। बालापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर झोपड़ी डालकर अतिक्रमण करने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने बालापुर में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में काफी दिनों से झोपड़ी डालकर किए गये अतिक्रमण को हटवा दिया। शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम ने अपने कार्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्लू खरवार को बुलाकर पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। शिकायत सही मिलने पर उन्होंने राजस्व कर्मियों एवं पुलिस को लेकर स्वास्थ्य केन्द्र को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया। इस मौके पर तहसीलदार मोहनलाल गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद के अधीक्षक डा. निरंजन प्रसाद, राजस्व कर्मी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने राजकीय महिला चिकित्सालय मुहम्मदाबाद के मुख्य द्वार पर अतिक्ेरमण करने वालों को चेतावनी दी है कि वह स्वयं अपनी दुकानें हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा उनकी दुकानें हटाये जाने के बाद उनसे उसका शुल्क एवं जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed