फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लैब टेक्नीशियन से हुई लूट का नहीं हुआ पर्दाफाश

लैब टेक्नीशियन से हुई लूट का नहीं हुआ पर्दाफाश

Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन से हुई लूट का नहीं हुआ पर्दाफाश
जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के कुड़िला गांव स्थित वन विभाग की नर्सरी के पास लैब टेक्नीशियन से हुई लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। एक सप्ताह के अंदर बदमाशों द्वारा लूट की दो घटना को अंजाम देने से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर पश्चिमी सीमा पर स्थित स्थानीय तहसील का सीमावर्ती क्षेत्र कानून व्यवस्था को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। तीन नदियों का दियारा होने से यह क्षेत्र अपराधियों के लिए एक मजबूत शरणगाह बन चुका है। क्षेत्र में लगातार लूट एवं छिनैती की घटनाएं आम हो गई है। बीते 18 नवंबर की शाम करीब चार बजे सरकारी अस्पताल के लैब टेक्नीशियन से तमंचे के बल पर हुई लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस घटना से पांच दिन पूर्व सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर झोटना गांव जा रहे व्यापारी नुरायन अंसारी का जांही देवका गांव के पास तमंचे के बल पर बदमाशों ने बिक्री के हजारों रुपए छीन लिए थे। यहीं नहीं करीब दो माह पूर्व स्थानीय कस्बा निवासी नंदू गुप्ता अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने उन पर तमंचा से फायरिंग कर दी थी। संयोग से तमंचे से निकली गोली मिस कर गई और दूकानदार बाल-बाल बच गया था। इस मामले में पुलिस ने एक हफ्ते बाद खुलासा करने का दावा तो किया लेकिन घटना में प्रयुक्त बाइक और बाइक के मालिक का जिक्र तक नहीं हुआ। यहीं नहीं लूट की घटनाओं को दर्ज करने में पुलिस कतराती है। इस संबंध में सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed