{"_id":"5a0f177e4f1c1b97678bc2ce","slug":"41510938494-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे छात्र
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। बच्चों में वैज्ञानिक एवं खोजी क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में माध्यमिक स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में कक्षा नौ से बारह तक के बच्चे भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। जिले में यह प्रदर्शनी 24 नवंबर को राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के परिसर में लगेगी। प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से विज्ञान से संबंधित आकर्षक एवं रोचक मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव का निर्देश जिले के सभी राजकीय, एडेड और नान एडेड माध्यमिक विद्यालयों को भेजा जा चुका है।
राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता, जल संरक्षण, ऊर्जा के स्रोत, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान का महत्व आदि विषय पर मॉडल तैयार करना होगा। विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए जिला स्तर पर पांच सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। इस समिति में दो सदस्य पीजी कालेज, एक सदस्य डायट सैदपुर से नामित किए गए हैं। इसके अलावा एक सदस्य राजकीय विद्यालय और एक जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित सदस्य होगा। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) कार्यालय के सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रति विद्यालय चार बच्चों को प्रतिभाग कराने का निर्देश सभी प्रधानाचार्यो को भेजा जा चुका है। निर्देश में सभी प्रधानाचार्यों से यह आग्रह किया गया है कि वह अपने विद्यालय से प्रतिभाग करने वाले बच्चों की सूची 20 नवंबर तक रमसा कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।