{"_id":"59cd3ad34f1c1bd7538b4d5c","slug":"41506622163-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यालय की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यालय की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद (गाजीपुर)। उप निबंधक कार्यालय की मांग को लेकर गुरुवार को सेंट्रल बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं के स्तर से यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। उनका कहना है कि हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कामकाज ठप करने के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी कासिमाबाद से मिलकर मांगों का पत्रक सौंपा।
कार्य बहिष्कार के दौरान अधिवक्ताओं ने एक सभा की। वरिष्ठ अधिवक्ता काशीनाथ यादव ने कहा कि उप निबंधक कार्यालय होने से भूमि की रजिस्ट्री, शादी का पंजीकरण, अनुबंध आदि कार्यों के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना नहीं करना पड़ेगा। इस कार्य के लिए तहसील के लोगों को मुहम्मदाबाद तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। लोगों का समय के साथ पैसे की बर्बादी नहीं होगी। साधन संपन्न लोग तो बिना किसी परेशानी के मुहम्मदाबाद चले जाते हैं, लेकिन खासकर गरीबों को तरह-तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती है। अगर कासिमाबाद तहसील में उप निबंधक एवं सब रजिस्ट्रार कार्यालय खुल जाए तो लोगों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। साथ ही लोगों को भाग-दौड़ से भी राहत मिलेगी। कहा कि हमारी मांगे जनता की हित में है। इसे पूरा किया जाना चाहिए। चेतावनी दिया कि मांगे माने जाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उधर, इनके कार्य न करने से मुअक्किलों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिना कार्य हुए ही उन्हें निराश लौटना पड़ा। अंत में अधिवक्ताओं ने मांगों का पत्रक उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी को सौंपा। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ,कन्हैया सिंह यादव, विश्वंभर दुबे, अजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं संजय तिवारी आदि रहे।
.....