{"_id":"598df0214f1c1ba43b8b4709","slug":"41502474273-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने काटा निजी नलकूप का विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकतत्वों ने काटा निजी नलकूप का विद्युत कनेक्शन
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। विद्युत कनेक्शन के बाद भी निजी नलकूप संचालक अपने फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। वजह अराजकतत्वों द्वारा मेदनीपुर गांव स्थित सिवान में स्थापित 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से निजी नलकूपों को की जाने वाली विद्युत आपूर्ति का तार काट कर हटा दिया गया है। विद्युत कनेक्शन कटने के बाद दो दिन से किसान पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट विद्युत सब-स्टेशन से विभिन्न गांव एवं क्षेत्रों की आपूर्ति की जाती है। झारखंडेय महादेवा मंदिर के पास सिवान में स्थित महेंद्र सिंह के निजी नलकूप के पास लगे 25 केबीए के ट्रांसफार्मर से 9 पंप सेटों की विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग के तरफ से स्थापित किया गया है। दो दिन पूर्व निजी नलकूप संचालकों का ट्रांसफार्मर से तार काटकर अराजकतत्वों ने हटा दिया। निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप होने से किसानों को फसलों की सिंचाई करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रमवल और मिर्जापुर गांव निवासी तारकेश्वर यादव, शिवपर्सन कुशवाहा, रामगति बिंद ने बताया कि उनका खेत मेदनीपुर सिवाना में पड़ता है। खेतों की सिंचाई के लिए निजी नलकूप के लिए 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सिवान में लगे ट्रांसफार्मर से उनके मशीन तक विद्युत आपूर्ति के लिए लगे विद्युत तार अराजक तत्वों द्वारा काट दिया गया। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता संतोष मौर्या ने बताया कि इस तरह की शिकायत कनेक्शनधारियों के तरफ से मिली है। इसकी जांचकर विद्युत अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।