फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विकास के लिए लोगों का एकात्म होना बहुत आवश्यक

विकास के लिए लोगों का एकात्म होना बहुत आवश्यक

Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
विकास के लिए लोगों का एकात्म होना बहुत आवश्यक
जखनिया (गाजीपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में विकासखंड जखनिया में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान एवं नेहरू युवा केंद्र के समन्वय में आयोजित तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय अंत्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं व्याख्यान शनिवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर डा. सीके गिरि ने कहा कि व्यक्ति मन, आत्मा और बुद्धि तीनों को मिलाकर ही एकात्म होता है। पंडित दीनदयाल का मानना था कि विकास के लिए लोगों का एकात्म होना बहुत आवश्यक है। समाज को उन्नत बनाने के लिए स्वयं को उन्नत बनाना जरूरी है। इससे ही राष्ट्र का विकास होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेत्र परीक्षण अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्देश्य भी अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाकर समाज और राष्ट्र को महान बनाना है। एडीओ महेंद्रनाथ ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डा. प्रदीप कुमार ने कहा कि भीषण विषमता को समाप्त करने के लिए पंडित दीनदयाल के अंत्योदय दर्शन को अर्थव्यवस्था का आधार बनाना होगा। उन्होंने क्षय रोग के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी तथा इसके रोकथाम एवं बचाव के बारे में बताया। श्रम विभाग के सुभाष राम ने विभाग की सरकारी योजनाओं को विस्तृत से बताते हुए कहा कि तीन दिनों में 45 मजदूरों को पंजीकृत किया गया है। अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने पंडित दीनदयाल के बारे में बताया कि वह आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हीं की सोच के अनुसार अन्तिम व्यक्ति के विकास के लिए वर्तमान सरकार योजनाएं बना रही है। इस अवसर पर सूचना विभाग के धनंजय कुमार प्रजापति, आमिर अंसारी, सतीश, दुलारे,
विज्ञापन

आदि उपस्थित थे। संचालन नेहरू युवा केंद्र की सत्यभामा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed