फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   निर्माण कार्य रोक रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

निर्माण कार्य रोक रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य रोक रंगदारी मांगने वाले की गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी

विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से रंगदारी मांगने और मारपीट कर मैनेजर सहित तीन कर्मचारियों को अधमरा करने के आरोपी बदमाशों को पुलिस ने अभी तक नहीं पकड़ा है। घटना से गुस्साए कार्यदायी संस्था के कर्मचारी और प्रोजेक्ट मैनेजर ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क का निर्माण कार्य सोमवार को बंद कर दिया। क्षेत्र में व्याप्त दशहत को देख थानाध्यक्ष पूरी फोर्स को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार की रात से लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

ताड़ीघाट-बारा मार्ग के निर्माण कार्य में लगी नोएडा की कार्यदायी संस्था की ओर से पिछले छह माह से नौली से भदौरा तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा दिया गया है। अब भदौरा से करहिया गांव तक सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। देर शाम करहिया गांव के पास चल रहे कार्य के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश छह लोगों के साथ पहुंचा और काम रोकवाकर प्रोजेक्ट मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने लगा। रंगदारी देने से मना करने पर बदमाश अपने साथियों के साथ मैनेजर और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर टूट पड़ा और मारपीटकर गंभीर रुप से घायल कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रोजेक्ट इंचार्ज ने थाने पहुंचकर आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय सिंह उर्फ तड़पू सिंह सहित छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के घंटों बीतने के बाद भी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उधर कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सड़क निर्माण का कार्य बंदकर आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई है। टीमों द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed