{"_id":"61a906d58c81d44e562035bf","slug":"4-50-crore-received-to-improve-the-condition-of-schools-ghazipur-news-vns625738019","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 4 करोड़ 50 लाख ग्रांट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों की हालत सुधारने के लिए 4 करोड़ 50 लाख ग्रांट जारी
विज्ञापन
जिले के 2269 परिषदीय विद्यालयों में सुविधाओं और संसाधनों के लिए चार करोड़ पचास लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि सफाई, मरम्मत, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्नि शमन यंत्र, विद्युत उपकरण आदि पर खर्च होगी।
परिषदीय विद्यालयों को यह धनराशि यू-डायस सत्र 2019-20 की छात्र संख्या के मुताबिक भेजी गई है। जिले को 9 करोड़ 50 हजार रुपये मिलने हैं लेकिन प्राथमिक शिक्षा विभाग को अभी आधी धनराशि यानी 4 करोड़ 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। जनपद में कुल 2269 परिषदीय विद्यालयों में से 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक और 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। जिनमें लगभग 3 लाख 14 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस धनराशि से विद्यालयों में छोटी मोटी कमियों को दूर किया जाएगा। रंगाई पुताई कराने समेत स्कूल को बेहतर बनाया जाएगा। शासन ने एक से 30 विद्यार्थियों पर 10 हजार की धनराशि भेजने का मानक निर्धारित किया है। वहीं 31 से 100 विद्यार्थियों पर 25 हजार, 101 से 250 विद्यार्थियों पर 50 हजार, 250 से 1000 पर 75 हजार और 1000 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या पर एक लाख की धनराशि भेजने का मानक है।
0
जनपद के 2269 विद्यालयों की कंपोजिट ग्रांट के रूप में 9 करोड़ पचास हजार की धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें 4 करोड़ 50 लाख की धनराशि विद्यालयों को भेज दी गई है। इस धनराशि से विद्यालय की कमियों को दूर किया जाएगा।- हेमंत राव, बीएसए, गाजीपुर