फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   39.48% duplicate voters found in Ghazipur, names removed from list

Ghazipur News: गाजीपुर में 39.48% डुप्लीकेट वोटर मिले, सूची से हटाए गए नाम

Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
39.48% duplicate voters found in Ghazipur, names removed from list
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व जिले में मतदाता सूची की शुद्धिकरण प्रक्रिया जिले में पूरी हो गई है। इस दौरान करीब 39.48 प्रतिशत वोटर डुप्लीकेट मिले हैं। इनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। हालांकि इनमें 2.17 फीसदी मतदाताओं के नाम पहले ही हटा दिए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अगस्त में एआई साफ्टवेयर से चिह्नित जिले के 7,50,952 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी अविनाश कुमार को उपलब्ध कराई गई थी और सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सभी सात तहसीलों और 16 ब्लॉकों की 1238 ग्राम पंचायतों में 1783 बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन कराया गया। इसमें 438085 मतदाता सही पाए गए,लेकिन 312867 वोटर डुप्लीकेट मिले। इनमें 16330 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम पहले ही सूची से हटा दिए गए थे, जबकि 296537 मतदाताओं के नाम सत्यापन की प्रक्रिया के बाद सूची से हटाए गए। संवाद
विज्ञापन

बिरनो में सबसे कम भदौरा ब्लॉक में अधिक डुप्लीकेट वोटर मिले-जिले के सभी 16 विकास खंडों में डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। बिरनो ब्लॉक के 56 गांवों सबसे कम 3270 और कासिमाबाद विकास खंड के 99 गांवों में 3296 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं, जबकि सबसे अधिक भदौरा ब्लॉक के 46 गांवों में 26326 व जमानिया विकास खंड के 84 ग्राम पंचायतों में 25654 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

1783 बीएलओ ने तीन माह में किया सत्यापन-जिले में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चिह्नित किए 7,50,952 संदेहास्पद मतदाताओं के सत्यापन के जिला प्रशासन की ओर से करीब 1783 बीएलओ और 272 सुपरवाइर लगाए गए थे। कार्य की निगरानी के लिए 16 ब्लॉकों के बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया। बीएलओ ने करीब तीन महीने में घर-घर जाकर सूक्ष्म स्तर पर मतदाताओं का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक
डुप्लीकेट वोटर

करंडा 10849

कासिमाबाद 3296

जखनियां 23904

जमानियां 25654

देवकली 23093

बाराचंवर 18021

भदौरा 26326

भांवरकोल 20226

ब्लॉक
डुप्लीकेट वोटर

मनिहारी
20024

मरदह 15810

मोहम्मदाबाद
20271

रेवतीपुर 18930

बिरना 3270

सैदपुर 22597

सदर
21701

सादात 22565
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में मतदाता डेटा संशोधन और सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में जिले में 2906051 मतदाता पंजीकृत थे। हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले को 7,50,952 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी गई थी। सत्यापन के बाद डुप्लीकेट पाए गए मतदाओं के नाम लिस्ट से हटा दिए गए हैं। - अविनाश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत, गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed