{"_id":"684876a6d29418ad9f058679","slug":"34-buses-of-the-depot-will-go-to-lucknow-on-14th-to-give-appointment-letters-to-the-police-constables-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-134091-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने 14 को लखनऊ जाएंगी डिपो की 34 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र दिलाने 14 को लखनऊ जाएंगी डिपो की 34 बसें
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को राजधानी में नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिले से कुल 1549 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों से लखनऊ भेजा जाएगा। इसके लिए स्थानीय डिपो की 34 बसें लगाई जाएंगी।
राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में 82 बसें हैं। इनका संचालन विभिन्न महानगरों और नगरों के साथ आसपास के जिलों और यहां के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।
कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पदों पर आरक्षियों की भर्ती की गई थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है।
15 जून को लखनऊ में समारोहपूर्वक आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। इसमें जिले से 1549 पुरुष एवं महिला आरक्षियों को भी यह सौगात मिलेगी। इसमें 1369 पुरुष एवं 180 महिला हैं।
विज्ञापन
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में इनको ले जाने के लिए रोडवेज की 34 बसें लगेंगी। इसमें 30 बसों से पुरुष और शेष चार बसों से महिला अभ्यर्थी भेजी जाएंगी। सभी बसें 14 जून की सुबह पुलिस लाइन में उपलब्ध करा दी जाएंगी और वहीं से लखनऊ रवाना होंगी।
सभी बसें बीएस-6 मॉडल की होंगी। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीके पांडेय ने बताया कि सभी बसों के चालक नेमप्लेट वाली वर्दी में रहेंगे। सभी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 34 बसें आरक्षियों को लेकर वापस आएंगी। डिपो की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है।