फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   32 lakh recovered from 450 farmers

450 किसानों से 32 लाख की वसूली

Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
32 lakh recovered from 450 farmers
जनपद में आयकर जमा करने वाले या अन्य तरह से सक्षम किसानों के 5227 किसानों के खाते में शासन का 4.27 करोड़ रुपये चला गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन किसानों से वसूली कराई जा रहा है। इसके लिए न्याय पंचायतवार प्राविधिक सहायक लगाए गए हैं। जिनके द्वारा अब तक 450 किसानों से 32 लाख रुपये की वसूली की गई है। विभाग का कहना है कि जिन किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि का पैसा गया है। उनके यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है। रोजाना लाख दो लाख रुपये की वसूली हो रही है। जल्द ही सभी किसानों से सरकारी धन की वसूली कर ली जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब सवा चार लाख किसान हैं जिनको प्रधानमंत्री सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। 11वीं किस्त इनके खाते में गई है। 12वीं किस्त भेजने से पहले किसानों के खातों का ईकेवाईसी कराया गया। जिसमें इस योजना के अपात्र किसान चिन्हित हुए। जिन्होंने आयकर रिटर्न फाइल किया है या अन्य तरह से सक्षम है। जिनको इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। विभाग ने किसानों को दिए गए किसान सम्मान निधि की वसूली के लिए प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि विभाग अतिंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 4.27 करोड़ रुपये अपात्र किसानों के खाते में चला गया है। किसानों के यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया है। उनसे वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed