फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कांग्रेस, भाकपा और सुभासपा प्रत्याशी संग सात ने किया नामांकन

कांग्रेस, भाकपा और सुभासपा प्रत्याशी संग सात ने किया नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस, भाकपा और सुभासपा प्रत्याशी संग सात ने किया नामांकन
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को कांग्रेस, भाकपा एवं सुभासपा उम्मीदवारों संग सात प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी के बालाजी के सामने नामांकन भर कर प्रस्तुत किया। आज दो नामांकन फार्म वितरित किया गया। नामांकन के पांचवें दिन तक कुल 19 फार्म विभिन्न राजनैतिक दलों को वितरित किए जा चुके हैं जबकि अब तक 12 प्रत्याशियों की ओर से नामांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहला नामांकन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया सेे भानूप्रकाश पांडेय ने दो सेट में भरा। उनके प्रस्तावक के रूप में चंद्रमोहन एवं दयानारायन मौजूद रहे। दूसरा नामांकन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजीत कुशवाहा ने दो सेट में नामांकन फार्म भर कर प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तावक के रूप में डा. मारकंडेय सिंह एवं राकेश कुमार मौजूद रहे। तीसरा नामांकन भारतीय रिपब्लिकन पक्ष से ईश्वरदेव सिंह ने एक सेट में नामांकन फार्म भरकर प्रस्तुत किया। ईश्वरदेव के प्रस्तावक के रूप में धर्मचंद्र, रामाशीष, अरविंद, रामविलास, नीरज कुमार, ओमप्रकाश, दया, अंबिका, इंद्रजीत सिंह यादव, रामअवध मौजूद रहे। चौथा नामांकन किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से बृजेंद्र कुमार वर्मा ने एक सेट में नामांकन फार्म भर कर प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तावक के रूप में अभिलाष कृष्ण राय, मानवेंद्र यादव, राहुल कुमार गुप्ता, आदित्य, रविंद्रनाथ, भोला यादव, समेंद्र यादव, दरोगा, अमन राय, सुधीर मौजूद रहे। पांचवां नामांकन मौलिक अधिकारी पार्टी से रामप्रवेश ने एक सेट में नामांकन फार्म भर कर प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तावक के रूप में विजय कुमार, रामरूप, ओमप्रकाश, मनोज, पवन, रामकरन, पवन कुमार, अखिलेश, कैप्टन रामविलास मौजूद रहे। छठवां नामांकन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से रामजी राजभर ने एक सेट में नामांकन फार्म भर कर प्रस्तुत किया। प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में हरदेव, प्रेम, रामध्यान, रामचरन, गोरखनाथ, लालचंद, अवधेश, श्याम सुंदर, रामप्यारे, महेश मौजूद रहे। सातवां नामांकन राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी से वेदप्रकाश ने एक सेट में नामांकन फार्म भर कर प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तावक के रूप में सत्यनारायण, शिवप्रकाश, संजय कुमार, रामरूप, कमलेश, बुधीराम, शशिकांत वर्मा, दिनेश, अरविंद, पुष्पेंद्र, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed