{"_id":"5c212440bdec2256ab4fc65c","slug":"31545675840-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोहपूर्वक मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोहपूर्वक मनाई गई भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती सोमवार को राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में समारोहपूर्वक मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने झांकी निकाली। कविता पाठ तथा वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजकीय हाईस्कूल सौरी के छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर झांकी निकाली। इसके बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने कविता पाठ भी किया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं में सर्वेश कुमार, श्रवण कुमार, कुनाल, नेहा, अल्पना, शबाना शामिल रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक कुशल लेखक, पत्रकार और राजनेता थे। उनके आदर्शों पर चल कर हम उनके गुणों को सीख सकते हैं। शिक्षकों की तरफ से पंकज कुमार, विरेंद्र कुमार और प्यारेलाल ने विचार व्यक्त किया। इसके अलावा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर, जीजीआईसी गाजीपुर, जीजीआईसी सादात, सैदपुर, नारीपचदेवरा और राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर, रेवतीपुर में भी जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार और स्वामीनाथ निगम ने अपने-अपने विद्यालयों पर अटल बिहारी वाजपेयी की उपलब्धियों की चर्चा की।