फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   श्रद्धांजलि देने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

श्रद्धांजलि देने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Sun, 23 Dec 2018 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष का निधन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देने के बाद न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
मुहम्मदाबाद। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज नारायण सिन्हा का हृदयगति रुक जाने से शनिवार की सुबह निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ताओं में शोक की लहर फैल गई। कचहरी में अधिवक्ताओं ने शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोक में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
बार भवन में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चतुर्भुज नारायण और कलेक्ट्रेट बार गाजीपुर के सदस्य पारसनाथ राय के निधन पर शोक प्रकट किया। शोक सभा में प्यारेलाल अग्रवाल, संतोष श्रीवास्तव, ह्रदयनाथ श्रीवास्तव, सतेंद्र राय, आलोक कुमार राय, विश्वंभर दुबे, राजकिशोर अग्रवाल, कृष्णमोहन लाल, मृत्युंजय राय, राधेश्याम राय, धनंजय राय, मुन्ना यादव, अवध बिहारी यादव, जयसियाराम यादव, शिवदान तिवारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कमला प्रसाद राय एवं संचालन विमल कुमार राय ने किया।
विज्ञापन

0000
डाक्यूमेंट जमा करने पर मिलेगी पेंशन
मुहम्मदाबाद। उप डाकघर मुहम्मदाबाद के खाताधारक पेंशनरों की पेंशन पांच डाक्यूमेंट जमा न करने पर 31 दिसंबर के बाद नहीं मिल सकेगी। उप डाकघर के डाकपाल वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि पेंशनरों को बचत खाता संख्या, पीपीओ नंबर, पैन नंबर, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर 31 दिसंबर तक हर हाल में जमा करना है। इनके बिना पेंशनरों की पेंशन एक जनवरी से नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed