फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   राजेंद्र अध्यक्ष और विनोद महासचिव बने

राजेंद्र अध्यक्ष और विनोद महासचिव बने

Fri, 21 Dec 2018 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र अध्यक्ष और विनोद महासचिव बने
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान कराया गया। इसके बाद मतों की गणना करा कर नतीजे घोषित किए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेन्द्रनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार श्रीवास्तव तथा महासचिव पद पर विनोद कुमार दूबे निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए गुरुवार की सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। चुनाव को लेकर बार सभागार तथा आस पास दिन भर गहमागहमी बनी रही। तीन पदों के लिए आज कराए गए चुनाव में कुल 929 मतदाताओं में से शाम चार बजे तक 822 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इन पदों के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान समाप्त होने के बाद मतों की गणना कराई गई। देर शाम गणना पूरा होने के बाद चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने नतीजों की घोषणा की। उनकी ओर से घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर राजेन्द्रनाथ 474 मत पाकर 228 मतो से निर्वाचित किए गए। हृदयनारायण सिंह को 246 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार को 520 मत मिले जबकि लियाकत अली को 299 मत मिले। महासचिव पद पर विनोद कुमार दूबे 293 मत पा कर विजेता बने। अजय कुमार सिंह को 116, मनोज कुमार राय को 146 तथा मुहम्मद तारिक सिद्दीकी को 265 मत प्राप्त हुए। चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी अखिलेश राय ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed