{"_id":"5bdf2af5bdec22561b644133","slug":"31541352181-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज सिन्हा से मिली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोज सिन्हा से मिली पीड़िता
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा। ब्राह्मणपुरा के पत्रकार एवं संघ कार्यकर्ता स्वर्गीय राजेश मिश्रा की पत्नी प्रिया मिश्रा अपने पुत्र यथार्थ मिश्रा के साथ रविवार की सुबह रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से मिली। इस बीच उन्होंने अपने पति के हत्यारों को पकड़े जाने की गुहार लगाई। इस मुलाकात में प्रिया मिश्रा ने अपने पति की मौत के एक साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद मुख्य हत्यारे के न पकड़े जाने पर दुख जताया तथा अपने परिवार के भरण पोषण के लिए नौकरी की मांग की। रेल राज्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि आपका कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इधर स्वर्गीय राजेश मिश्रा के करीबियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन पिछले एक साल से हत्यारों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दे रही है। मंत्री जी भी आठ महीने से नौकरी का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन