{"_id":"5bdf2ae4bdec2269c33c5899","slug":"31541352164-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी के खिलाफ भाजपा का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी प्रभारी के खिलाफ भाजपा का धरना
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। थाना परिसर में रविवार को हुरमुजपुर पुलिस चौकी प्रभारी मंशा राम गुप्ता द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण एवं कार्यकर्ता पंकज सिंह के साथ किए गए दुर्व्यवहार से क्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने दारोगा को हटाने और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
हुरमुजपुर पुलिस ने वृंदावन के किसी मामले में रविवार को भाजपा नेता श्याम नारायण और पंकज सिंह थाने पहुंचे थे और चौकी प्रभारी से बात करने की कोशिश की। इसी बीच दारोगा मंशाराम गुप्ता भाजपा नेताओं पर उखड़ गए और तू -तू, मैं-मैं के साथ गालीगलौज पर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं को दी। भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। देर शाम तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर धरना जारी रहा। धरना में पूर्व जिलाध्यक्ष वृजेंद्र राय, दयाशंकर सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय सहाय, अशोक पांडेय, बहरियाबाद मंडल अध्यक्ष उमाशंकर पाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलामंत्री प्रियंबदा मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह बबलू, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कुंदन सिंह, रामाश्रय मिश्र, आलोक सिंह, श्याम सुंदर यादव, शिव पूजन चौहान, मुनिराज चौहान, सुनील कुशवाहा, गोपाल सोनकर आदि मौजूद रहे।