{"_id":"5bdde1e1bdec22699f126d19","slug":"31541267937-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से महिला-पुरुष घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से महिला-पुरुष घायल
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली मोड़ के पास शुक्रवार की शाम देर शाम साइकिल लेकर पैदल जा रहे एक महिला और पुरुष को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
नगर के दुरहिया मुहल्ला निवास रामविलास यादव (50) मीरा देवी (45) के साथ साइकिल लेकर पैदल घर आ रहा था। शाम को करीब छह बजे जैसे ही दरौली मोड़ से एनएच 97 (24) पर दोनों पहुंचे, गाजीपुर से सैयदराजा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए और उनके परिजनों को सूचना दिया। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीरा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।