{"_id":"5b65e58a4f1c1b913e8b5357","slug":"31533404554-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को भगाने वाले को भेजा जेल
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बीते दिनों एक युवक झांसा देकर भगा ले गया था। इस संबंध में बालिका के पिता ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात बालिका को युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बालिका को जहां मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया, वहीं आरोपी का भी संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।
क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर 20 दिन पहले भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जब किशोरी का कहीं अता-पता नहीं चला, तो उसके पिता ने थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच शुक्रवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की के साथ ही सिधौना बाजार में खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। यह सूचना मिलते ही पुलिस हरकत आ गई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते युवक भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश को विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया है। जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।