{"_id":"5b6343b64f1c1b05468b5863","slug":"31533232054-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अक्तूबर से पहले हर ग्रामसभा में शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अक्तूबर से पहले हर ग्रामसभा में शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद(गाजीपुर)। कासिमाबाद ब्लाक के महाराणा प्रताप सभागार में कासिमाबाद, मरदह, बाराचवर के सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों की बैठक गुरुवार को हुई। इसमें जिलाधिकारी के बालाजी ने स्वच्छता अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वच्छता मिशन पर पूरी तैयारी से काम करें। दो अक्तूबर से पहले हर ग्राम सभा में शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो जाना चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने बारी-बारी से विकास खंडवार सभी सचिवों से शौचालय निर्माण के लिए प्राप्त लक्ष्य, बजट आवंटन एवं लक्ष्य के सापेक्ष शौचालय निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में कहीं कोई दिक्कत आ रही है तो इसकी सूचना दे सकते हैं। बजट के अभाव में निर्माण कार्य किसी भी स्थिति में न रुके एवं बजट के लिए अपने उच्चाधिकारी से मांग करें। किसी भी पात्र लाभार्थी का पैसा नहीं रुकेगा। बैठक में कासिमाबाद व्लाक के सचिव रमेशचंद्र, अखिलेश कुमार एवं अनूप कुमार गुप्ता के देरी से पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त हिदायत दी। गांव में साफ-सफाई की स्थिति पूछने पर जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां सफाई कर्मचारी अनुपस्थित होते हैं उसका पे-रोल न भेजा जाय। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई होती है तो संबंधित सहायक विकास अधिकारी एवं डीपीआरओ पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने ब्लाक कासिमाबाद के हब्बीपुर गांव तथा विकासखंड बाराचॅवर के पलिया गांव में निर्माणधीन शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण कर वहां का हाल जाना। उपस्थित ग्रामीणों से शौचालय के उपयोग की बात कही। कहा गांव में जो पात्र हैं उनका नाम राशनकार्ड में दर्ज नहीं है। उसकी जांच कराकर नाम दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने बाराचॅवर ब्लाक के परिसर में पौधरोपण कर पर्यापरण बचाने एवं उपस्थित अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने की अपील की।