फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वन पूजन के बाद ऑनलाइन भरा गया फार्म

वन पूजन के बाद ऑनलाइन भरा गया फार्म

Thu, 02 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
वन पूजन के बाद ऑनलाइन भरा गया फार्म
नंदगंज। स्थानीय शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का फॉर्म हवन-पूजन के बाद ऑनलाइन भरा गया। इससे वंचित छात्र अपना फॉर्म ऑनलाइन पांच अगस्त तक भर सकेंगे। प्रधानाचार्य उदयराज ने बताया कि इसके बाद विलंब शुल्क के साथ 20 अगस्त तक फॉर्म भरा जा सकता है। यूपी बोर्ड ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान की है। छात्रों को फॉर्म भरने में होने वाली समस्या को देखते हुए विद्यालय ने एक नंबर 9935343460 भी जारी किया है। छात्र-छात्राओं के अभिभावक इस पर सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक फोन कर सकते हैं। छह अगस्त से 20 अगस्त तक बोर्ड शुल्क के साथ विलंब शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हवन-पूजन द्वारा छात्र-छात्राओं के उत्तम परीक्षाफल के लिए कामना की गई तथा प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्य उदयराज ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed