फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साहित्यकारों की पुस्तक एक जगह होगी उपलब्ध

साहित्यकारों की पुस्तक एक जगह होगी उपलब्ध

Sun, 27 May 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
साहित्यकारों की पुस्तक एक जगह होगी उपलब्ध
गाजीपुर। साहित्य संग्रहालय एवं शोध संस्थान की बैठक रविवार को वरिष्ठ रचनाकार एवं रेल मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हरिनारायण हरीश के तिलक नगर स्थित आवास पर हुई। संस्थान का प्रमुख उद्देश्य जिले के जन्मना-कर्मणा साहित्यकारों की पुस्तकों को एक स्थान पर उपलब्ध कराना है। संस्थान के अध्यक्ष हिंमाशु उपाध्याय ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में पुस्तकें आ गई हैं जो विविध विधाओं में है। जिले के ग्रामीण अंचलों में रचनाकारों से संपर्क कर उनकी पुस्तकों के संग्रह के लिए एक अभियान चला कर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। संस्थान के ट्रस्टी एवं ख्यातिलब्ध साहित्यकार ओमप्रकाश चौबे ओम धीरज ने बताया कि संस्थान का प्रयास है कि सभी साहित्यिक कृतियां एक स्थान पर उपलब्ध हों, जिससे शोधार्थियों के लिए सुविधा हो सके। इस अवसर पर डॉ. अक्षय पांडेय, गोपाल गौरव, अमरनाथ तिवारी, डॉ. बालेश्वर विक्रम, हरिनारायण हरीश एवं अनंतदेव पांडेय ने काव्य पाठ किया। इस मौके पर प्रभाकर त्रिपाठी, अरुण कुमार राय आजाद, शीतांशु उपाध्याय, संजीव गुप्ता, राजन तिवारी, आनंद प्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अनंतदेव पांडेय अनंत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed