फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   स्टेशन के अस्तित्व को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर उतरे ग्रामीण

स्टेशन के अस्तित्व को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर उतरे ग्रामीण

Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन के अस्तित्व को बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर उतरे ग्रामीण
ताडीघाट रेलवे क्रासिंग पर स्टेशन का अस्तित्व बचाने को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान थानाध्यक्ष को पत्रक सौंपते ग्रामीण।
सुहवल (गाजीपुर)। ताड़ीघाट स्टेशन के अस्तित्व को बचाने के लिए ग्रामीण बुधवार को रेलवे ट्रैक पर उतर आए। उन्होंने ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग पर अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अविनाश शास्त्री ने कहा कि अति प्राचीन ताड़ीघाट स्टेशन का स्थानांतरण क्षेत्रीय लोगों के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में ग्रामीणों ने संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को कई बार अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया लेकिन हम लोगों के पत्रक पर कोई सुनवाई नहीं हुई। बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। कहा कि आज हम ग्रामीण सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो इस आंदोलन को निर्णायक अंजाम तक ग्रामीण पहुंचाने का काम करेंगे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुहवल थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय ने ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक सुहवल को सौंपा। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। धरना-प्रदर्शन के मौके पर ग्राम प्रधान संतोष कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, रामरूप सिंह यादव, कल्लू सिंह, डिंपल सिंह, श्रवण कुमार, प्रवीण राय, निरहू राम, जयहिंद राय, चंदन कुमार, उमेश यादव, सतेंद्रनाथ द्विवेदी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed