फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   इनकमिंग की सीटी फटने से घंटों गुल रही बती

इनकमिंग की सीटी फटने से घंटों गुल रही बती

Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
इनकमिंग की सीटी फटने से घंटों गुल रही बती
गाजीपुर।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम की कौन कहे, सर्दी के मौसम में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आए दिन फाल्ट होने से घंटों उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। गुरुवार की सुबह प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर इनकमिंग की सीटी फटने से आधे शहर की बत्ती पांच घंटा तक गुल रही। इस दौरान जहां लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं, तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर सुबह करीब साढ़े छह बजे इनकमिंग की सीटी फट गई। इसकी वजह से उपकेंद्र से संबंधित सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटते ही लाल दरवाजा, लंका, मिश्र बाजार, कचहरी, मालगोदाम रोड, बड़ी बाग, सकलेनाबाद, महुआबाग, रायगंज, महाजनटोली सहित सैकड़ों मुहल्लावासियों की परेशानी बढ़ गई। सुबह पानी के लिए लोगों को घरों के आसपास स्थित हैंडपंपों और कुओं तक की दौड़ लगानी पड़ी। बिजली पर आधारित कारोबारी दुकान खोल अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। करीब साढ़े 11 बजे बिजली का दर्शन होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। इसी बीच लगभग 12 बजे पुन: बत्ती गुल हो गई, जिससे पुन: लोगों की परेशान बढ़ गई। पौने दो बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसके बाद भी शाम तक कई बार बिजली के आने और जाने का सिलसिला जारी रहा। गर्मी के मौसम की क्या कहे, ठंड में भी बिजली रुला रही है। कुछ दिन पहले 33 हजार का तार टूटने से करीब आठ घंटे तक शहर की बिजली आपूर्ति ठप थी। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ विजय सिंह ने बताया कि सुबह 6.45 बजे इनकमिंग सीटी फट गई। इसकी वजह से सभी फीडरों से आपूर्ति ठप हो गई। उसे दुरुस्त कर 11.40 बजे सप्लाई शुरू की गई। इसके बाद 12.10 पर पुन: फाल्ट होने से 1.45 तक आपूर्ति ठप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed