{"_id":"5a3febf24f1c1bd1408bec23","slug":"31514138610-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों ने की गलियों और नालियों की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों ने की गलियों और नालियों की साफ-सफाई
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव की गलियों एवं नालियों की साफ-सफाई की।
ग्राम पंचायत की स्वच्छता निगरानी समिति के महिला एवं पुरुष सुबह पूरे गांव की गलियों एवं नालियों की सफाई में जुट गए। उनकी तरफ से यह कार्य घंटों चलता रहा। कूड़े को ठेलों पर लादकर गांव के बाहर ले जाकर फेंका गया तथा नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवंर ने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि गंदगी की वजह से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। गांव को स्वच्छ रखने से बीमारियों को रोका जा सकता है। साफ-सफाई करने वालों में देवेंद्र, राजनारायण, परमा, रश्मिकांत, मनोज, गुडडू, सोनू, आाश, मेराज, मोहन आदि सदस्य शामिल थे।