{"_id":"5a37fb8a4f1c1bc5758b9de5","slug":"31513618314-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 20 वाहनों का चालान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में 20 वाहनों का चालान किया
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर रविवार की देर शाम सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 20 वाहनों का चालान किया। इस दौरान आठ वाहनों से 4000 हजार रुपये बतौर समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में थाने की पुलिस ने जमानिया-सैय्यदराजा-गाजीपुर मार्ग पर मलसा, मेदिनीपुर तिराहा, कालूपुर, हमीद सेतु, ताड़ीघाट-बारा मार्ग, ढढ़नी-सुहवल-बेटाबर- जमानियां मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस के चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी मची रही। इस संबंध में सुहवल थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे ने बताया कि अभियान में कुल 239 वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें 20 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान करने के साथ ही आठ वाहनों से चार हजार रुपये सम्मन शुल्क के रूप में वसूले किए गए। उन्होंने वाहन चालकों एवं स्वामियों को चेताया कि बिना कागजात, बिना नंबर, बिना हेलमेट आदि के चलने एवं नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन